इंसानी शरीर बहुत ही नाजुक अंगों से बना है। हृदय मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। आजकल दिल की बीमारियां होना आम बात हो गई है। दिल पूरी बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन करता है, प्रत्येक इंसान का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है, इस तरह दिल के रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
जानिए पत्तागोभी के फायदे:
# पत्तागोभी दिल से जुडी बीमारियों में बहुत कारगर साबित होता है। पत्तागोभी और अदरक के रस का पेस्ट मिला कर सेवन करने से बहुत हद तक दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
# यदि इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो हृदय रोग से बचा जा सकता है। दिल की बीमारी न हो इसके लिए जंक फ़ूड से दूर रहे और रोज एक्सरसाइज करे।
# पत्तागोभी में बहुत मात्रा में फाइबर होता है, इसके सेवन से धमनियों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल और विषाक्त पदार्थो को बाहर निकलने में मदद करता है।
# अदरक में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो दिल की मसल्स को मजबूत बनाता है। इसलिए पत्तागोभी और अदरक का रस का सेवन जरूर करे।