कैसे जलाते हैं आप दीपक? दीपक को इस दिशा में जलने से घर में आएगी सुख और समृद्धि

सुबह-शाम होने वाली पूजा में भी दीपक जलाने की परंपरा है। वास्तुशास्त्र में दीपक जलाने व उसे रखने के संबंध में कई नियम बताए गए हैं। दीपक की लौ की दिशा किस ओर होनी चाहिए


डेस्क। धार्मिक लोगों की अपने इष्ट देवी-देवताओं में गहरी आस्था होती है। अपने इष्ट को प्रसन्न करने के लिये हर धार्मिक रीति-रिवाज़ को पूरा करने के अपने-अपने विधान भी हैं। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाए जाते हैं। सुबह-शाम होने वाली पूजा में भी दीपक जलाने की परंपरा है। वास्तुशास्त्र में दीपक जलाने व उसे रखने के संबंध में कई नियम बताए गए हैं। दीपक की लौ की दिशा किस ओर होनी चाहिए, इस संबंध में वास्तुशास्त्र में पर्याप्त जानकारी मिलती है। वास्तुशास्त्र में यह भी बताया गया है कि दीपक की लौ किस दिशा में होने पर उसका क्या फल मिलता है।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने व्यवसाय में लाभ, वेतन में वृद्धि आदि धन लाभ की मनोकामना के लिये दीपक जला रहे हैं तो ध्यान रहे इसकी लौ उत्तर दिशा हो। उत्तर दिशा में दिये की लौ रखना धन वृद्धि के लिये लाभकारी माना जाता है।-दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हानि होती है। यह हानि किसी व्यक्ति या धन के रूप में भी हो सकती है। किसी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाते समय इस मंत्र का जप करने से शीघ्र ही सपलता मिलती है।-दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है। -दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दु:ख बढ़ता है।

-दीपक जलाते समय बोले यह मंत्र-
दीपज्योतिर: परब्रह्मर: दीपज्योतिर: जनार्दनर:। दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
दीपक जलाने का वैज्ञानिक कारण-
घर में दीपक जलाने का धार्मिक कारण भी है। गाय के घी में रोगाणुओं को दूर भगाने की क्षमता होती है । गाया का घी जब अग्नि के संपर्क में आता है तब वातावरण का पवित्र कर देता है। दीपक जलाने से घर प्रदूषण मुक्त हो जाता है। इसके साथ ही घर के सारे सदस्यो को लाभ हाता है चाहे वह पूजा में शामिल हो या न हो।

अन्य समाचार