प्यार करने से इसलिए डरती है लड़कियां ,आप भी जान ले ये बातें

प्यार एक ऐसा अहसास है जो जब भी महसूस होता है व्यक्ति के जीवन को जीने और उसे समझने का नजरिया ही बदल देता है। प्यार के दौर से गुजरने वाले व्यक्ति को सही और गलत के बीच का अंतर पता लगने लग जाता है। अमूमन यह देखने को मिलता है कि लड़कियां इस दौर से गुजरने में थोड़ा सा कतराती हैं। वहीं, कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो प्यार से बचने के लिए सभी के साथ मिलने-जुलने तक से भी परहेज करने लगती हैं। लड़कियां प्यार को एक बंधन के रूप में मानती हैं। उनके मन में इस रिश्ते को लेकर भी कई सारी दुविधाएं होती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि लड़कियां क्यों प्यार करने से कतराती हैं।

# कई बार लड़कियां अपने प्यार के पुराने और खराब अनुभवों के कारण भी इस अहसास को दोबारा करने से बचती हैं। पूर्व के खराब अनुभव के मानसिक कष्टों से बचने के लिए भी लड़कियां प्यार में पड़ने से कतराती हैं।
# कई बार लड़कियां केवल अपने बारे में ही सोचती हैं। उन्हें लगता है कि प्यार में पड़ने के बाद उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिलेगा। साथ ही उन्हें दूसरों की तरह ही जीना होगा। इस कारण भी वो प्यार करने से डरती हैं।
# कई बार लड़कियों को लगता है कि उनकी सोच दूसरे से नहीं मिलेगी। साथ ही एक बार प्यार हो जाने पर तरह-तरह के विवादों में फंसना पड़ेगा। इस कारण उन्हें लगता है कि किसी रिश्ते को मजबूरी में निभाने से बेहतर होगा की उस रिश्ते को ही न अपनाएं।
# आज के दौर में हर कोई अपनी रिस्पोंस्बिलिटी से बचना चाहता है। महिलाओं को पता ही नहीं होता है कि वो रिस्पोंस्बिलिटी को संभाल भी पाएंगी या नहीं। उनको लगता है कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे संभालने में उन्हें कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए वो प्यार से बचना चाहती हैं।

अन्य समाचार