Expert Tips: फ्रोजन शोल्डर की समस्या में ये 5 योग करें, तुरंत मिलेगा फायदा

जब हम काम और अपने जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करते हैं, तो हमारा दिमाग और हमारा शरीर बेहद तनाव से गुजरता है। हमारे शरीर के विभिन्न अंगोंमें से एक अंग हमारे कंधे इस तनाव को सबसे ज्यादा झेलते हैं। हमारे शरीर को इस तरह बनाया गया है कि यह हमेशा चलायामान और सक्रिय रहे। जबकि वस्तुस्थिति यह है कि हम हमेशा अपनी कुर्सी पर बैठे रहते हैं। खाना भी टेबल पर खाते हैं और हमारी जीवनशैली में सक्रियता बहुत कम हो गई है। इस सब का असर हमारे शरीर पर पड़ता है और कंधे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। उनमें दर्द शुरू होने लगता है और कुछ समय बाद ये जाम (फ्रोजन) हो जाते हैं। जाम कंधां यानी फ्रोजन शोल्डर की समस्या एक कंधे से शुरू होती है और सामान्य तौर पर यह दायां कंधा होता है।

तो इन जाम हो चुके कंधों को हम फिर से सक्रिय या डिफ्रॉस्ट करें। योग से इसका उपचार करने में सहायता मिलती है। हालांकि योग का काम उपचार से ज्यादा बचाव का है। योग के विभिन्न आसन तनाव को खत्म करते हैं और मांसपेशियों को खोलते हैं। यह काम सिर्फ कंधों पर ही नहीं, बल्कि शरीर के पिछले ऊपरी हिस्से और छाती में भी होता है। छाती के ऊपरी हिस्से में बहुत ज्यादा जकड़न भी कंधों में समस्या पैदा करती है और उन्हें कमजोर कर सकती है। योग के आसन रीढ़ की हड्डी को लम्बा और मजबूत करते हैं और इसे नुकसान होने से बचाते हैं। इन योगासन के बारे में हमें योग संस्थान के डायरेक्‍टर डॉक्‍टर हंसाजी जयदेव योगेंद्र जी बता रहे हैं। लेकिन योगसन जानने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है। आइए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानें।
इसे जरूर कमर दर्द का इलाज दवा से नहीं एक्‍सपर्ट की इन 5 एक्‍सरसाइज से करें और मोटापा भी घटाएं

5 योगासन जो आपको हर रोज करने चाहिए-
पर्वतासन

यह आसन रक्त का संचार ठीक करता है और कंधों की जकड़न को खत्म करता है।
तालासन
@lavandafitnesspa #vinyasa #talasana
A post shared by Tininha Vidal (@tininhavidalyoga) on Mar 5, 2020 at 2:41pm PST

पोस्चर को ठीक करने और शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए यह आसान तकनीक है। तालासन सीधे रीढ़ की हड्डी और कंधों की जकड़न पर असर करता है।
गौमुखासन

अपने सारे जोड़ों और जकडे़ हुए कंधों को खोलने का सरल आसन है।
गरूड़ासन

यह आसन न सिर्फ नसों को ठीक करता है, बल्कि शरीर के कसे हुए जोड़ों को भी खोलता है। कंधों की जकड़न दूर करने के साथ यह दिमाग को भी स्थिर बनाता है और तनाव को दूर करता है।
यस्तिकासन

आप अपने दिन की शुरुआत इस आसन से कर सकते है, क्योंकि यह आसन आपके पूरे शरीर को खोल देता है। यस्तिकासन से तनाव दूर होता है और रीढ़ की हड्डी और कंधों में लचीलापन आता है।
इसे जरूर शिल्‍पा शेट्टी ने कमर दर्द दूर करने का आसान तरीका बताया, आप भी करें ये योग
कंधों के दर्द को कम करने के कुछ और उपाय
इन योगासन को अपनाकर आप भी फ्रोजन की समस्‍या में राहत पा सकते है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

अन्य समाचार