कोरोना के खिलाफ भारत के जल्दी लॉकडाउन पर WHO के विशेष दूत ने कही बड़ी बात

कोरोना के जल्दी लॉकडाउन से जहां विपक्ष पार्टियों को मोदी सरकार का यह फैसला रास नहीं आया। वहीं अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेष दूत डॉक्टर डेविड नाबरो ने मोदी सरकार के इस फैसला की तारीफ की है। विपक्ष ने कहा था कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। जबकि नाबरो ने इससे दूर की सोच बताई।साथ ही इससे सरकार का साहसिक फैसला भी बताया। उनके मुताबिक, इस फैसले से भारत की जनता को कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने का मौका मिलेगा। एक अख़बार से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'भारत में लॉकडाउन को काफी जल्दी लागू किया गया। ये तब अमल में लाया गया, जब यहां कोरोना के काफी कम मामले थे। निश्चित तौर पर ये भारत का दूरदर्शी फैसला था। इस फैसले से लोगों को इसके खतरे के बारे में ठीक से पता लग जाएगा। ऐसे में इसे स्थानीय स्तर पर रोकने में मदद मिलेगी।डेविड नाबरो ने कहा कि तीन हफ्ते का लॉकडाउन बिल्कुल सही रणनीति है। नाबरो का ये भी मानना है कि कई देशों में लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। जिसमें उनका इशारा यूरोप और अमेरिका की तरफ था। यहां हर दिन हज़ारों लोगों की जान जा रही है।

अन्य समाचार