04 अप्रैल-भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1716 - रूस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1818 - अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की 13 पट्टियां और 20 सितारे रखने का फैसला किया गया।
1858 - ह्ययूज राेज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
1889 - मशहूर हिन्दी कवि एवं पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ।
1904 - प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म।
1905 - हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत।
1910 - दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 - अमेरिकी सीनेट में प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति।
1941 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1944 - ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के अदिस अबाबा पर कब्जा किया।
1960 - अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
2013 - महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोगों की मौत।
2013 - छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोगों की माैत।

अन्य समाचार