Coronavirus Live update: अब तक 54198 मौत, 1030181 पॉजिटिव, जानिए भारत कहां खड़ा है

नई दिल्ली

कोरोनावायरस दुनिया भर में भयानक कहर बरपा रहा है। अभी तक की बात की जाए तो पूरी दुनिया में 54198 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1030181 लोग कोरोनावायरस की चपेट में हैं। पूरी दुनिया में इस महामारी से अब तक 219824 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
अभी भी 717987 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 38172 लोग सीरियस कंडीशन में अपनी अंतिम सांसे गिन रहे हैं। इसी तरह से 219824 लोग ठीक हो चुके हैं और 54198 लोग मौत की नींद सो चुके हैं।
पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों के हिसाब से बात की जाए तो सबसे ज्यादा अमेरिका में 245380 लोग कोरोनावायरस की चपेट में हैं, जिनमें से 6095 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में अब, जबकि खबर बनाई जा रही है, तभी आज 25 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 10411 लोग ठीक भी हुए हैं और इसके अलावा 5421 लोग खतरनाक स्थिति में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर स्पेन आता है। स्पेन में 117710 लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव हैं। यहां पर 5645 केस नए आए हैं और 10935 लोग अकाल मौत का ग्रास बन चुके हैं। आज ही 587 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 30513 लोग वापस ठीक हुए हैं।
अमेरिका और स्पेन के बाद इटली का नंबर आता है। इटली में 115242 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं। यहां पर 13915 लोग अपनी जान गवां चुके हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। हालांकि 18278 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद बज चुके हैं।
दुनिया में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में जर्मनी चौथे नंबर पर है। जर्मनी में अब तक 85063 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं, जबकि यहां पर 1111 लोगों की मौत हो चुकी है।
पांचवे नंबर पर दुनिया का वह देश है जहां से कोरोनावायरस की शुरुआत हुई थी। चीन (Chine) में आज की तारीख में 81620 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं इनमें से 3322 लोगों की मौत हो चुकी है। आज भी चीन (Chine) में 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 31 लोग नए सामने आए हैं।
चीन (Chine) के बाद फ्रांस का नंबर आता है फ्रांस में अभी तक 59105 लोगों कोरोना के पॉजिटिव हैं। यहां पर 5387 लोगों ने मौत पाई है। फ्रांस के बाद ईरान है। ईरान में 53186 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं, जबकि 3294 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन भी इस मामले में पीछे नहीं है। ब्रिटेन में अभी तक 33718 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं, जबकि 2921 लोगों की मौत हो चुकी है।
दुनिया के अच्छे देशों में से माने जाने वाले स्विट्जरलैंड में भी 19106 लोग कोरोनावायरस से पीड़ित हैं। यहां पर 565 लोगों की मौत हो चुकी है। टर्की में 18135 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं, यहां 356 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
इसके अलावा बेल्जियम में 16770 लोग पॉजिटिव हैं, 1146 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड्स में 14697 लोग कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं और यहां पर 1339 लोगों की मौत हो चुकी है।
कनाडा में 11203 लोग पॉजिटिव हैं, जबकि 1 लोगों की मौत हो चुकी है। ऑस्ट्रिया में 11251 लोग हैं। यहां पर 168 लोग मर चुके हैं।
दक्षिण कोरिया में अभी तक 10062 लोगों को रोना वायरस के पॉजिटिव हैं, यहां पर लोग यहां पर 174 लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा पुर्तगाल में 9034 पॉजिटिव हैं, जबकि 209 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में 8066 लोग कोरोनावायरस की चपेट में है जबकि यहां पर 327 लोग मर चुके हैं।
इस्राइल में 7030 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं, इनमें से 37 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वीडन में 5568 पॉजिटिव हैं, जबकि 308 लोगों की मौत हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया में 5350 लोग चपेट में हैं, जबकि 28 लोग मर चुके हैं। नॉर्वे में 5255 लोग पॉजिटिव हैं। यहां 54 लोगों की मौत हो चुकी है। रशिया में 34 लोग मर चुके हैं, जबकि 4149 लोग बीमार हैं।
भारत की बात की जाए तो यहां पर 2567 कोरोनावायरस के पॉजिटिव हैं, जबकि यहां पर अब तक 72 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

अन्य समाचार