कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए क्या खाएं, क्या नहीं खाएं?

जैसे-जैसे पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ाता जा रहा हैं वैसे ही लोगों की चिंता का ग्राफ भी बढ़ रहा है। सब सोच में पड़े हैं ऐसा क्या करें जो इस खतरनाक बीमारी से बचे रहें? इस घातक बीमारी से अपने आप को सुरक्षित रखने में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता एक अहम भूमिका निभाती है।


डेस्क। जैसे-जैसे पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ाता जा रहा हैं वैसे ही लोगों की चिंता का ग्राफ भी बढ़ रहा है। सब सोच में पड़े हैं, ऐसा क्या करें जो इस खतरनाक बीमारी से बचे रहें? इस घातक बीमारी से अपने आप को सुरक्षित रखने में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता एक अहम भूमिका निभाती है। अब सवाल यह उठता है कि इस रोग प्रतिरोधक क्षमता को सशक्त कैसे किया जाये? तो आये जानते है....

कमजोर होता है प्रजनन तंत्र : इसके संक्रमण से मुख्य रूप से श्वसन, पाचन एवं प्रजनन तंत्र संक्रमित होते हैं। इसके संक्रमण होने पर मनुष्य में बिल्कुल वैसे ही लक्षण मिलते हैं, जैसे कि जुकाम के मरीजों में मिलते हैं। इन लक्षणों में नाक से पानी बहना, गले में खराश, खांसी, सिर दर्द, बुखार आदि प्रमुख हैं।
लहसुन: लहसुन सबसे ज्यादा शक्तिशाली एंटी-वायरल फूड है। लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

नारियल का तेल: लहसुन की ही तरह नारियल तेल भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आप शुद्ध नारियल तेल में बना खाना खाएं। नारियल तेल में लॉरिक एसिड और कैप्रिलिक एसिड होता है जो कि एंटी-वायरल होता है और हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।
फलों में ऐसे फलों को प्राथमिकता दें जो लाल या पीले रंग वाले हैं जैसे संतरा, मौसंबी, बेर, बेरी, किवि और पपीता. ये सारे ही फल शरीर में विटामिन सी, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ाकर शरीर को मजबूती देते हैं ताकि वो बीमारियों से लड़ सके।

इसके साथ ही कुछ आर्युवेदिक नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं, जिनका अगर फायदा न हो तो भी कोई नुकसान नहीं है। जैसे सुबह खाली पेट तुलसी के धुले हुए पत्ते लेकर खाएं और उसके तुरंत बाद दूध या पानी पी लें।
कुछ पीना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि तुलसी में थोड़ी मात्रा में मर्करी होती है। मर्करी खाने पर दांतों में पीलापन आ जाता है, वहीं दूध या पानी पीने पर ये डर नहीं रहता। इसके अलावा दोपहर के खाने से पहले 2 लौंग चबा सकते हैं। इसके आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं। लौंग भी इम्युनिटी के लिए फायदेमंद होती है।

अन्य समाचार