03 अप्रैल: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..

1680 - मराठा शासक शिवाजी का महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में निधन।
1856 - यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए धमाके में चार हजार लोगों की मौत।
1903 - समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
1914 - भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म।
1933 - विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी।
1949 - अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए ।
1984 - राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
1987 - प्रसिद्ध साहित्यकार एस .एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नयी दिल्ली में निधन।
1999 - भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण किया।
2012 - रूस की राजधानी माॅस्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत।
2013 - अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए।
2016 - कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी ट्वंटी-20 विश्व कप जीता।

अन्य समाचार