तेज पत्ते की मदद से अपने घर से कॉकरोच को खत्म करें

कॉकरोच हर घर की समस्या है खास तौर पर यह किचन में आतंक मचा कर रखते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां होती है आपके सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। तो किचन के हाइजीन को मेंटेन रखने के लिए किचन में पाए जाने वाला तेजपत्ता आपकी मदद कर सकता है।

कॉकरोच जैसे बिन मेहमान घर पर अक्सर घूमते रहते हैं। यह हमारे खाने की चीजों में को नुकसान पहुंचाते हैं। ये ऐसी गंदगी फैलाते हैं जिनसे हमें पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है। ये हमारे सेहत के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकते हैं।
तेजपत्ता हर घर में उपयोग किया जाता है। आपको पता होगा कि तेज पत्ते का तासीर गर्म होता है। इसका महत्वपूर्ण उपयोग गरम मसाले में किया जाता है। इसमें खाने के साथ-साथ इसकी खुशबू भी काफी तेज होती है। इसका उपयोग एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी इन्फ्लेमेटरी के तौर पर किया जाता है। तेज पत्ते में से कई तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
आपको क्या पता है कि इस तेजपत्ते से आप अपने घर के कॉकरोचों को आसानी से भगा सकते हैं। कॉकरोच को भगाने के लिए सबसे पहले तेज पत्ते को मसल कर इसका चुरा बना लें और इसे अपने किचन के कोने कोने में डाल दें। इससे छिपे हुए कॉकरोच बाहर आ जाएंगे और दूबार आपके किचन में नहीं घुसेगे। हर हफ्ते पुराने तेज पत्ते को बाहर निकालकर, नये तेजपत्ते का चूरा किचन में डालते रहे।

अन्य समाचार