30 दिनों में तीन बार लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों पर होगा इसका सीधा...

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार इन ग्रहण का सीधा असर पूरी दुनियां पर पड़ता है। बीते साल दिसंबर में सूर्यग्रहण पर ज्‍योतिषाचार्यों ने बताया था यह बहुत ही कष्‍टकारी होगा। आज के समय में पूरी दुनियां कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रही है। वही इसी जुलाई के महीने में 30 दिनों के अंदर तीन ग्रहण लगने जा रहे हैं।


भारत में सदियों पुरानी परंपरा रही है। इसमें बताया गया है कि जब एक महीने में 2 ग्रहण होंगे तो वह समय मनुष्‍य के लिए कष्‍टकारी होगा।
जून जुलाई में लगने जा रहे है ग्रहण-
6 जून से 15 जुलाई के बीच 3 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें से 2 ग्रहण भारत में देखने को मिलेंगें। 21 जून को होने वाला ग्रहण कई देशों में दिखाई देगा।

वहीं 4 और 5 जुलाई वाला ग्रहण सिर्फ अमेरिका और अफ्रीका महाद्वीप में दिखेगा। अंमिम ग्रहण भारत में दिखेगा। यह ग्रहण धनु और मिथुन राशि के लिए अशुभ होगा।

सूर्य होंगें वक्री-
21 जून से सूर्य वक्री हो जायेंगें। बड़े ग्रहों का वक्री होना प्राकृतिक आपदा को दर्शाता है। यह अधिक वर्षा, चक्रवात, महामारी, जन हानि कर सकता है। शनि, मंगल और गुरू के प्रभाव से पूरी दुनियां में मंदी का असर रहेगा।

अन्य समाचार