कृति सेनन खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए करती हैं इस चीज का इस्तेमाल

कृति सेनन बेहद खूबसूरत हैं। फिल्म कोई भी हो उनका चार्म पर्दे पर दिखता है। लेकिन कृति अपनी फ्लॉलेस स्किन को बरकरार रखने के लिए केवल केमिकल वाले प्रोडक्ट हीं नहीं बल्कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी करती हैं। वो कहती हैं कि प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आता है, वहीं इनके साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। तो चलिए जानें क्या है कृति की दमकती त्वचा का राज।

कृति ने एक चैट शो में बताया कि नारियल का तेल हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। त्वचा को फ्लॉलेस बनाने के लिए नारियल के तेल में कॉफी को मिलाकर लगा सकते हैं। मॉइश्चर के लिए नारियल के तेल को सीधे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। अगर तेल नहीं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जा सकता है। कृति कहती हैं की पेड़ के ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्फ के टुकड़े से मसाज करें।
नारियल का तेल नारियल का तेल बहुत ही बढ़िया प्रोडक्ट है। आप इसको मेकअप रिमूवर के साथ ही क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हर तरह की स्किन का ख्याल रखते हैं। रोजाना अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो जल्दी ही चमकदार और मुलायम त्वचा मिल जाएगी।
ऐलोवेरा जेल ऐलोवेरा जेल चेहरे के लिए वरदान की तरह है। त्वचा को चमकदार, निखरा और मुलायम बनाना है तो ये बहुत कारगर है। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों के साथ ही झाईयां और झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाता है।
बेसन बचपन में अक्सर ही दादी मां को बेसन का पैक बनाते देखते थे। बेसन त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने का काम करता है। इसमें पैक में हल्दी, बेसन, नींबू के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

अन्य समाचार