पद्मश्री से सम्मानित निर्मल सिंह भी कोरोना पाजीटिव पाये गये

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक देश में लगभग दो हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं पद्मश्री से सम्मानित निर्मल सिंह भी इसकी लपेट मे आ चुके है। पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह बुधवार को कोरोना पाजीटिव पाये गये।

निर्मल सिंह 62 वर्ष के हैं, और इनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। सिविल सर्जन के अनुसार निर्मल सिंह हाल ही में विदेश से लौटे थे। 30 मार्च को अचानक उन्हें सांस फूलना, चक्कर आने की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। जहां उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव पाई गई।
सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि उनकी दो बेटियां, बेटा और पत्नी, एक ड्राइवर इन सभी छह लोगों को हॉस्पिटल में आईसोलेट करने के लिए रखा गया है। साथ ही इन सभी के सैंपल की जांच की जा रही है। इसके साथ ही
ने इस मामले के सामने आते ही निर्मल सिंह के घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि विदेश से वापसी के बाद निर्मल सिंह की धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अपने परिवार के सदस्यों के उन्होने साथ 19 मार्च को चंडीगढ़ में घर में कीर्तन का आयोजन भी किया था। आपको जानकारी हो कि निर्मल सिंह को गुरु ग्रंथ साहिब की गुरबानी में पूरी 30 रागो का ज्ञान है। इसलिए 2009 उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
COVID-19 को हराने वाली महिला ने सुनाई आपबीती, लोगों को दी घर में रहने की नसीहत

अन्य समाचार