02 अप्रैल-भारतीय एवं विश्व इतिहास में दो अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ

नयी दिल्ली - भारतीय एवं विश्व इतिहास में दो अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं...

1559- इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1679- मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।
1720 - पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन।
1849- ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई।
1891- गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म।
1902- लॉसएंजिल्‍स में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला।
1902- शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म।
1905- मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरू हुआ।
1921- प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।
1933- क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह का गुजरात के जामनगर में निधन।
1942- कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1969- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन का जन्म ।
1981- भारत के प्रसिद्ध टी वी हास्य कलाकार कपिल शर्मा का जन्म ।
1982- टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म।
1984- अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा 1984 में मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
2011- भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप जीता।
2017- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया।
राम.संजय
वार्ता

अन्य समाचार