दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

आज कई लोग अपने मोटापे से परेशान है तो कई बूत दुबले पतले है। यदि आप दुबले-पतले हैं तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। यह किसी तरह का रोग नहीं है बल्कि अनियमित आहार-विहार व असंयमित जीवन इसका प्रमुख कारण है। यदि आहार-विहार संभाल लें और जीवन को थोड़ा संयमित कर लें तो दुबलेपन का उपचार हो सकता है। रोज करें ये उपाय:

# सुबह-शाम शौच जाने की आदत डालें। नियमित व्यायाम करें। ज़्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जंक फ़ूड से बचें।
# सुबह-शाम दूध के साथ च्यवनप्राश का सेवन करें। इससे ऊर्जा भी बढ़ेगी और मेटाबोलिज़्म भी मज़बूत होगा। शतावरी कल्पा का सेवन करें। इससे आँखों व मसल्स को लाभ पहुंचता है।
# वसंतकुसुमकर रस का प्रयोग करें। आंतरिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही यह वज़न भी बढ़ाता है। अश्वगंधा व शतावरी का 3-3 ग्राम चूर्ण दूध के साथ सुबह लें।
# रात को भिगोए हुए लगभग 50 ग्राम किशमिश को सुबह चबा-चबाकर खाएं। पास्ता व सलाद के साथ मिल्क क्रीम लें। # संभव हो तो रोज़ 20 ग्राम अखरोट का सेवन करें। केला व दूध, नारियल व दूध, आलू, बींस व काजू का भी सेवन किया जा सकता है।

अन्य समाचार