इन चीजों का सेवन करने से पहले जान ले ये बातें,होंगे कई फायदे

कमजोर याददाश्त का व्यक्ति की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इसका साधारण सा उपाय आपके रोजमर्रा की खान-पान की आदतों में छिपा हुआ है। अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके आप अपनी याददाश्त तेज कर सकते हैं।

इन चीजों का करें सेवन :
# रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने से दिमाग की कोशिशकाएं चार्ज हो जाती हैं, जिससे दिमाग की सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है।
# सोयाबीन की सब्जी या फिर सोयाबीन के आटे से बने पकवान खाने से याददाश्त बढ़ती है। सोयाबीन में फायटोस्ट्रोजेन नामक प्लांट हार्मोन और विटामिन B पाया जाता है, जो दिमाग को शांत और तेज रखने में मदद करता है।
# बादाम, अखरोट यह वह फूड हैं जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसलिए रोजाना की लाइफ में एक इंसान को कम से कम 5 बादाम और 1 अखरोट तो खाना चाहिए।
# पालक में मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पालक में विटामिन बी 6, ई और फोलेट भी काफी मात्रा में होती है। जो आपके दिमागी विकास के लिए फायदेमंद होती है।

अन्य समाचार