चेहरे का बनाए रखना है ग्लो, तो अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

हर किसी की चाहत होती है कि उसके चेहरे पर निखार बना रहे और वो सुंदर दिखे। अपनी सुंदरता को बढ़ाने और निखार को बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद आपको अपने चेहरे के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। यदि आप इन आदतों को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेंगे तो चेहरे से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। तो आइए जानते हैं उन 5 अच्छी आदतों के बारे में, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी।

फेस वॉश त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आपको दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी चेहरे की सारी गंदगी दूर हो जाएगी और पोर्स भी ब्लॉक नहीं होंगे। इसके साथ ही फेस वॉश करने से कई तरह के इंफेक्शन भी नहीं होंगे।
फूड खानपान का भी चेहरे पर बहुत असर पड़ता है। आपको अपने खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पींपल्स की समस्या को दूर रखने और पोर्स को क्लीन रखने के लिए ऑइली फूड या फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। अपने आहार में सब्जियां और फल जरूर शामिल करना चाहिए।
नींद त्वचा के निखार को बरकरार रखने के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है। इससे माइंड और स्किन को रिलैक्स होने में मदद मिलती है। तनाव या नींद पूरा नहीं लेने पर सेल्स रिकवर नहीं हो पाते हैं, जिससे झुर्रियों की समस्या बढ़ जाती है। इस वजह से चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है।
मॉइस्चराइजर स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको स्किन के अनुसार ही क्रीम का ध्यान रखना है। यदि आपका फेस ऑइली है तो जेल या वॉटर बेस क्रीम लगाना चाहिए। वहीं ड्राई स्किन वालों के लिए डीप मॉइस्चराइजिंग क्रीम बेस्ट ऑप्शन है।
सनस्क्रीन तेज धूप के कारण स्किन सेल्स डैमेज हो जाते हैं, जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमास करना चाहिए।

अन्य समाचार