पेट को साफ करने के लिए करना चाहिए इन चीजों का सेवन

सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है। मगर खान-पान में अनियमितता, भागदौड़ भरा जीवन और इसके चलते पैदा हुआ तनाव, हर सुबह मोशन की जंग लड़वाता है। कब्ज से सिर्फ बूढ़े ही नहीं जवान भी परेशान रहते हैं। मगर थोड़ी सी सावधानी से इस पर काबू पाया जा सकता है। कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होने पर अक्सर लोग दवाएं लेते हैं, जिसका कई बार शरीर पर गलत असर देखने को मिलता है। अगर कब्ज के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता है तो रात को ये 3 उपाय करने चाहिए।

पेट साफ करने के घरेलू उपाय :-
1. दोस्तों आपको बता दें कि बरसों से अजवाइन पेट की समस्याओं के लिए रामबाण औषधी मानी जाती है। रात को सोते समय दो चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस अजवाइन के पानी को उबालकर आधा कर लें और छान कर पी जाइए। इससे पेट एकदम से साफ हो जाता है।
2. आपका पेट सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने की बजाय आसानी से और जल्‍दी साफ हो जाए तो खाने में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सख्त मल को मुलायम कर आपकी आंतों से आसानी से बाहर करता है। इसे आप भूनकर या फिर कच्चा खा सकती हैं। यह आपकी बॉडी के लिए और कई तरह से फायदेमंद होता है।
3. आप मेथी का भी सेवन कर सकते हैं। रोजाना सोने से पहले एक चम्मच मेथी का चूर्ण गुनगुने पानी से लें। सुबह आसानी से पेट साफ होने लगेगा। इसके आलवा आपको रोजाना दही का भी सेवन करना है। जो आपके पेट में लाभदायक बैक्टीरिया की कमी को पूरा करता है।

अन्य समाचार