आपको गर्मी में लू से बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जरूर अपनाएं

अपनाएं ये देसी नुस्खे:

# शरीर में पानी की कमी की वजह से लू लग जाती है। इसके लिए जितना हो सके उतना पानी पिएं। इसके लिए आप पानी के अलावा नारियल पानी, आम पन्ना आदि पी सकते हैं।
# प्याज आपको लू से बचाने में मददगार होता है। इसके लिए सलाद में प्याज खाने से आप लू से बचे रहेंगे।
# घर से बाहर निकलते समय ढके हुए कपड़े पहनें। हो सके तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनकर बाहर निकलें। इससे आप लू से बचे रहेंगे।
# अधिक से अधिक ठंडी चीजें जैसे ककड़ीए खीराए तरबूज आदि खाने चाहिए। आप इनका जूस भी पी सकते हैं लेकिन इन चीजों को बाहर खाने से बचें।

अन्य समाचार