कहीं ज्यादा सिगरेट पीने से तो नहीं हो रही त्वचा संबंधित ये समस्याएं?

स्मोकिंग यानी धूम्रपान का असर केवल आपके शरीर पर ही नहीं बल्कि आपके त्वचा पर भी पड़ता है। स्मोकिंग के वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ज्यादा सिगरेट पीने वाले लोग इस समस्या से जूझ रहे होते हैं और इस परेशानी को दूर करने के उपाय करते रहते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं रहता है कि ये समस्याएं उनके ज्यादा सिगरेट पीने की वजह से होती हैं। तो आइए जानते हैं ज्यादा सिगरेट पीने से त्वचा पर क्या असर पड़ता है...

चेहरे की चमक कम होना धूम्रपान कम या ज्यादा सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। वहीं ज्यादा सिगरेट पीना भी सेहत के लिए कई तरह से खतरनाक हो सकते हैं। सिगरेट पीने से चेहरे की चमक कम होने लगती है। अगर आप भी सिगरेट पीते हैं और आपके चेहरे की रंगत दिन पर दिन कम होते जा रही है तो समझ जाइए यह धूम्र पान के वजह से हो रहा है।
मुंहासे आजकल पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में भी सिगरेट पीने का शौक बढ़ते जा रहा है। इसके वजह से ज्यादातर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्या से पीड़ित हो रही हैं। ज्यादा सिगरेट पीने से कई महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे भी आने लगते हैं।
बालों की समस्या सिगरेट का आदि होना आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसका असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। सिगरेच पीने सेबालों के डीएनए को नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण यह कमजोर होने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप सिगरेट से दूरी बना लें।
दांत पीले पड़ना ज्यादा सिगरेट पीने के वजह से धीरे-धीरे दांत भी पीले पड़ने लगते हैं। इस चीज पर आपने जरूर गौर किया होगा। सिगरेट में निकोटिन की सबसे ज्यादा मात्रा होती है, जो दांतो को पीला कर देते हैं। इसके वजह से आपकी खूबसूरती भी कम होने लगती है।

अन्य समाचार