खून की कमी को दूर करने के लिए करना चाहिए इन चीजों का सेवन,जानिए

आजकल इंसान अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाता है। यह खून की कमी का होना एक साधारण समस्या होती है। यह समस्या ज्यादतर महिलाओं में होती है। दिनभर की भागदौड़ के कारण अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाने से, मासिक धर्म की समस्या और सही पोषक तत्व ना मिलने से, महिलाओं को खून की कमी हो जाती है।

शरीर में खून की कमी को पूरा करती है ये चीजें:
# चुकंदर: इसमें आयरन तत्व की भरपूर मात्रा होती है, जो रक्त कणिकाओं को क्रियाशील कर देता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त की मात्रा बढ जाती है।
# शहद: शहद के अंदर आयरन उपस्थित रहता है। इसको खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। शहद और नीबू रस को एक ग्लास सादे पानी में घोल कर पीने से भी शरीर में खून बढ़ने लगता है।
# टमाटर: इसमें विटामिन सी और लाइकोपिन होता है, जो आयरन को संग्रहित करता है। इसके अलावा बीटा केरोटीन और विटामिन ई होता है, जो रक्त बढ़ने में मददगार होता है।
# सेब: सेब में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन को संग्रहित करता है और शरीर में रक्त की आपूर्ति करता है। सेब का जूस, सलाद या ऐसे ही खाने से लहू की कमी पूरी हो जाती है।
# पालक: पालक में बीटा केरोटीन, विटामिन ए, बी9, सी, ई, कैल्शियम और फाइबर रहता है जो शरीर में जाकर खून की कमी को पूरा करता है।

अन्य समाचार