अब सिर्फ एक लिंक से डाउनलोड करें अपना Aadhaar Card, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। हर सरकारी और प्राइवेट कार्य में इसका इस्तेमाल होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। डॉक्टूमेंट गुम होने पर परेशानी नहीं होगी। अब ऑनलाइन आधार डाउनलोड करना सरल हो गया है। यूआईडीएआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही एक लिंक शेयर की है। जिस पर क्लिक कर कहीं से आधार कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें आधार कार्ड डाउनलोड
आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए लिंक https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। उसके बाद कुछ स्टेप को फॉलों कर आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
1. सबसे पहले वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
2. अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
3. अगर मास्क आधार चाहिए तो आई वांट ए मास्क्ड आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. सिक्योरिटी कोड या कैप्चा डालें।
5. सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
6. मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सबमिट करें।
7. अब आपका आधार कार्ड सामने आ जाएगा।
8. डाउनलोड कर उसे भविष्य के लिए सेव कर लें।
आधार को कैसे करें वेरिफाई
आधार कार्ड को वेरीफाई ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से किया जा सकता है। इसके लिए धारक को resident.uidai.gov.in/verify पर जाना होगा। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड और कैप्चा भरकर सबमिट करना है। फिर स्क्रीन पर वेरीफिकेशन दिखाई देगा।

अन्य समाचार